झुंझुनूं। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को आदर्श ग्राम पंचायत देरवाला के आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय योगदान के लिए आशा कार्यकर्ता रेखा जोशी को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सम्मानित किया।
पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता गतिविधियां
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाओं को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें आमजन को उपलब्ध सेवाओं और स्वास्थ्य-पोषण से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आशा कार्यकर्ता रेखा जोशी के कार्य की सराहना करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।






