झुंझुनूं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा झुंझुनूं जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 47 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन करने की आज (6 जुलाई 2026) अंतिम तिथि है। पात्र महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना होगा।

उपनिदेशक बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि भर्ती जिले की 10 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत की जाएगी।

ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन

विभाग के अनुसार सभी आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय में निर्धारित प्रारूप के अनुसार जमा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

47 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 47 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित सीडीपीओ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...