झुंझुनूं में पित्त रिसाव का सफल इलाज, ERCP से हुआ कैशलेश उपचार

झुंझुनूं। जिले के क्यामसर सुल्ताना निवासी गुमान सिंह को पित्त की थैली के पूर्व में हुए ऑपरेशन के बाद पित्त के रिसाव की समस्या बनी हुई थी। जांच में समस्या का कारण पित्त की नली में चोट लगना बताया गया।

इसके बाद मरीज ने ढूकिया हॉस्पिटल में गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ. नवीन महला से परामर्श लिया।

पित्त की नली में चोट के कारण हो रहा था रिसाव

डॉ. नवीन महला ने बताया कि गुमान सिंह की पूर्व में पित्त की थैली की सर्जरी के दौरान पित्त की नली में चोट लग गई थी। इसके कारण पित्त का रिसाव हो रहा था।

मरीज का दूरबीन द्वारा ERCP (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेंजियोपैंक्रियाटोग्राफी) प्रक्रिया से उपचार किया गया।

उपचार के दौरान पित्त की नली में तार डालकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पित्त का रिसाव नियंत्रित हो गया।

योजना के तहत हुआ कैशलेश उपचार

अस्पताल के अनुसार गुमान सिंह का उपचार मा योजना के तहत कैशलेश किया गया।

उपचार के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। गुरुवार को वे फॉलोअप के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां डॉ. नवीन महला ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।

गुमान सिंह ने उपचार के बाद स्वस्थ होने पर संतोष व्यक्त किया।

अस्पताल में कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध

ढूकिया हॉस्पिटल की डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ के साथ कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल में न्यूरो सर्जन, यूरोलॉजिस्ट, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन तथा एमडी फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।

सोनोग्राफी और CT स्कैन की सुविधा

मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में इन-हाउस सोनोग्राफी और CT स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार RGHS, ECHS, ESIC एवं मा योजना के तहत पात्र मरीजों के लिए कैशलेश उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...