झुंझुनूं। नगरीय निकाय चुनाव-2026 की निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज, झुंझुनूं और मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा स्थित मतगणना स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

मतगणना कक्ष और स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं देखीं

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मतगणना कक्षों, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था का अवलोकन किया।

उन्होंने मतगणना में लगे कार्मिकों की सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जाए।

सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने दोनों मतगणना स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मतगणना केंद्रों पर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

अव्यवस्था रोकने के लिए पहले से पूरी तैयारी

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं।

मतगणना स्थल पर नियुक्त अधिकारियों और कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए।

निष्पक्ष मतगणना पर प्रशासन का फोकस

नगर निकाय चुनाव-2026 की मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, पारदर्शिता और व्यवस्थित संचालन को प्राथमिकता दी है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...