आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर झुंझुनूं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर मंथन किया गया।

बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिड़ानिया और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

बैठक में दोनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा निवर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मजबूत संगठन, प्रभावी प्रचार-प्रसार और बेहतर प्रबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतारने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

अमित ओला ने कार्यकर्ताओं से की सक्रिय होने की अपील

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज से ही अपने-अपने वार्डों और पंचायतों में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की राय और संगठन की सहमति से मजबूत एवं योग्य उम्मीदवारों का चयन कर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों से कराया अवगत

बैठक में विधानसभा उपचुनाव प्रभारी इस्लाम खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न मंडल एवं नगर अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के अंत में गिड़ानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने बैठक का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...