झुंझुनूं। जिले में रविवार 9 अगस्त को नवनिर्मित किसान मजदूर भवन, बाकरा रोड पर किसान सभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। किसान सभा होगी, जबकि दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, दोनों कार्यक्रमों में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य मुख्य रूप से शामिल होंगे।

किसान सभा की अध्यक्षता प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं भामाशाह डॉ. घासी राम वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सभा में पार्टी और किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

कई प्रमुख नेता होंगे विशिष्ट अतिथि

आयोजकों के अनुसार किसान सभा में कामरेड राजाराम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य, काराकाट से सांसद और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

इसके अलावा भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य एवं राजस्थान के पार्टी प्रभारी कामरेड प्रभात कुमार चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

सीकर सांसद और सीपीआई (एम) के पोलिट ब्यूरो सदस्य कामरेड अमराराम को भी किसान सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल किया गया है।

दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

किसान सभा के बाद दोपहर 2 बजे नवनिर्मित किसान मजदूर भवन, बाकरा रोड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में पार्टी से जुड़े प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...