ढूकिया हॉस्पिटल, झुंझुनूं में 29 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क बीएमडी (Bone Mineral Density) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं से परेशान मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
सीनियर विशेषज्ञ (कूल्हा एवं घुटना जोड़ प्रत्यारोपण) डॉ. रामनिवास स्वर्णकार ने बताया कि जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, अकड़न, सूजन, लालिमा या मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्याएं हैं, वे इस शिविर में आकर निःशुल्क बीएमडी जांच का लाभ उठा सकते हैं।
BMD जांच से मिलेगी हड्डियों की स्थिति की जानकारी
डॉ. रामनिवास स्वर्णकार के अनुसार, बीएमडी जांच के माध्यम से हड्डियों और जोड़ों में कैल्शियम तथा अन्य खनिज (मिनरल्स) की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान करने में सहायता मिलती है।
हर माह लगेगा निःशुल्क शिविर
हॉस्पिटल निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को अस्पताल में निःशुल्क बीएमडी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मरीज नियमित रूप से जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठा सकें।
कैशलेस इलाज की भी उपलब्ध हैं सुविधाएं
डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में मां योजना (चिरंजीवी), ECHS, RGHS और ESIC के तहत कूल्हा एवं घुटना जोड़ प्रत्यारोपण की कैशलेस सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ, गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ, यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, सोनोलॉजिस्ट और एमडी फिजिशियन की सेवाएं उपलब्ध हैं। ERCP, एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी सहित विभिन्न जांच एवं उपचार भी संबंधित सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत कैशलेस सुविधा के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।






