झुंझुनूं शहर के गणपति नगर, मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी ने गुरुवार से अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनके जुड़ने से क्षेत्र के मरीजों को अब ऑर्थोपेडिक उपचार और विशेषज्ञ परामर्श की आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी एम.एस. (ऑर्थोपेडिक्स) हैं तथा फेलोशिप इन हैंड एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी प्राप्त विशेषज्ञ हैं। उन्हें फ्रैक्चर, हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों, स्पोर्ट्स इंजरी, हाथ की जटिल चोटों, आर्थ्रोस्कोपी, जॉइंट रिप्लेसमेंट तथा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के उपचार का अनुभव है।
आधुनिक सुविधाओं का मिलेगा लाभ
अस्पताल निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि डॉ. सोनी के जुड़ने से अस्पताल की ऑर्थोपेडिक सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को आधुनिक तकनीक के साथ विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवाएं, ब्लड बैंक, 32 स्लाइस सीटी स्कैन सहित विभिन्न आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा अस्पताल RGHS, ECHS, ESIC एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से मान्यता प्राप्त है।
विशेषज्ञों ने किया स्वागत
ढूकिया हॉस्पिटल प्रबंधन ने हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों से विशेषज्ञ परामर्श लेने की अपील की है। इस अवसर पर अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह, गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ. नवीन महला, यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय ओला तथा एमडी फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. विनोद कुमार जांगिड़ ने डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।






