ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 16 जुलाई (गुरुवार) को झुंझुनूं में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला करेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार, झुंझुनूं में आयोजित की जाएगी।
विकास योजनाओं की होगी समीक्षा
बैठक में केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और निगरानी की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करेंगे।
‘दिशा’ समिति का उद्देश्य केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आमजन तक उनका लाभ सुनिश्चित करना है।






