झुंझुनूं। जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में हिन्द ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

शिक्षा और समाज सेवा में योगदान के लिए सम्मान

डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता तथा शिक्षार्थियों एवं समाज के विकास के प्रति समर्पण के लिए दिया गया।

वे लेखन और शोध के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा स्वामी विवेकानंद पर शोध कार्य भी कर रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद पर किया शोध कार्य

डॉ. जुल्फिकार ने जगतगुरु श्रीमद् स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और कार्यों पर शोध किया है।

उनके लेखन और शोध कार्यों में मानव सेवा, सामाजिक सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द जैसे विषयों को भी प्रमुखता मिली है।

देश-विदेश में पहले भी मिल चुके सम्मान

शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को उनके शोध और लेखन कार्यों के लिए इससे पहले भी देश-विदेश में विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।

शिक्षा, समाज सेवा और स्वामी विवेकानंद पर पुस्तक लेखन एवं शोध के क्षेत्र में उनके योगदान को विभिन्न मंचों पर सराहा गया है।

देशभर की 32 प्रतिभाओं में शामिल हुए डॉ. जुल्फिकार

अब्दुल कलाम अवार्ड-2026 के सम्मान समारोह में देशभर की 32 जानी-मानी प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इन चयनित प्रतिभाओं में झुंझुनूं के डॉ. जुल्फिकार का नाम भी शामिल रहा।

उनके सम्मान से शेखावाटी की वीर भूमि का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। डॉ. जुल्फिकार के सम्मान पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...