झुंझुनूं शहर में सामाजिक कार्यकर्ता अजय वर्मा और आवाम ग्रुप झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1100 पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। यह अभियान लगातार चौथे वर्ष भी जारी रहा।

चौथे वर्ष भी जारी रहा अभियान

अजय वर्मा ने बताया कि बढ़ते तापमान, पर्यावरण प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए हर नागरिक को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना जरूरी है, उतनी ही जिम्मेदारी उसकी देखभाल की भी है।

उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव बनते हैं। अब तक वे अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 7000 पौधे लोगों को वितरित कर चुके हैं।

जागरूकता भी अभियान का हिस्सा

आवाम ग्रुप के सदस्य संदीप कुमार टंडन ने बताया कि यह पहल सिर्फ पौधे बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है। उनका कहना था कि अधिक से अधिक लोग पौधारोपण से जुड़ें और अपने आसपास हरियाली बढ़ाएं।

शहरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की जरूरत बताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं।

कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजेश हरिपुरा, संदीप टंडन, प्यारेलाल, भूपेश, सीताराम बास बुडाना, राकेश कुमावत, महेंद्र मीणा और नरेंद्र मीणा मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को आगे बढ़ाने की बात कही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...