झुंझुनूं, जिले में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को रिलायंस स्मार्ट बाजार, झुंझुनूं का निरीक्षण किया।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, रख-रखाव और स्वच्छता की जांच की गई।

59 लीटर एक्सपायरी पेय पदार्थ नष्ट

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिली। विभाग की टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट करवाया।

कार्रवाई के दौरान कुल 59 लीटर एक्सपायरी पेय पदार्थ नष्ट करवाए गए। इनमें

  • Fenta Cold Drink: 16 लीटर
  • Sun Crush Orange: 12 लीटर
  • Sun Crush Mango: 12 लीटर
  • Nimbuzz: 4 लीटर
  • Clear Water: 3 लीटर
  • B. Natural: 12 लीटर

शामिल हैं।

इसके अलावा 15 किलोग्राम सेब, 3 नग ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य खाद्य सामग्री भी कार्रवाई के दायरे में रही।

खुले में खाद्य पदार्थ रखने समेत कई कमियां

निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम को खाद्य पदार्थों के रख-रखाव में भी कुछ कमियां मिलीं। इनमें खाद्य पदार्थों को खुले में रखना शामिल था।

इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा मास्क और हेड कैप का उपयोग नहीं किया जा रहा था। कुछ फलों पर बिना बारकोड वाले स्टिकर भी लगे मिले।

FSSA Act के तहत नोटिस जारी होगा

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान प्रबंधन को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

मिली कमियों के संबंध में FSSA Act, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपेन्द्र सिंह शेखावत, विकास शर्मा, सुखदेव सिंह और के.के. फुलवा शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...