झुंझुनूं में गोस्वामी तुलसीदास जयंती की पूर्व संध्या पर 18 अगस्त 2026 को चतुर्थ विशाल संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:15 बजे से छावनी नरेश बालाजी मंदिर में होगा, जिसमें संत-महात्माओं का आशीर्वचन भी प्राप्त होगा।
इस आयोजन को लेकर नगर युवा संघ की बैठक प्रजापति गेस्ट हाउस, झुंझुनूं में प्रेरणास्रोत रामानंद पाठक के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को लेकर चर्चा हुई।
18 अगस्त को छावनी नरेश बालाजी मंदिर में आयोजन
नगर युवा संघ की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को शाम 7:15 बजे से छावनी नरेश बालाजी मंदिर, झुंझुनूं में होगा। धार्मिक आयोजन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
संत-महात्माओं का मिलेगा आशीर्वचन
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुन दास जी महाराज (दादू द्वारा, बगड़), पूज्य संत नवरत्न गिरी जी महाराज (खासोली धाम, चूरू) और श्री श्री 108 बाबा आनंद गिरी जी महाराज (श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, झुंझुनूं) का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
बैठक में हिंदू समाज से अपील की गई कि धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लें और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करें।
बैठक में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में अशोक प्रजापति, विनोद जांगिड़ (टिल्लू), सुशील प्रजापति, अशोक कुमावत, नरेंद्र सिंह शेखावत, रोहन सैनी, पिंटू कुमावत, अशोक सैनी, गौरव सोनी, मनोज जादम, रामकरण, सुनील मोरवाल, किशन सिंह पंवार, संजय पारीक और योगेंद्र कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।






