झुंझुनूं: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सोमवार को अपने “गौ सम्मान अभियान” के तहत प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर देशभर में गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी और कठोर कदम उठाने की मांग की। संगठन ने केंद्र सरकार से गोवंश संरक्षण के लिए व्यापक नीति लागू करने और इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय नीति और गौशालाओं के लिए संसाधनों की मांग

संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए सशक्त राष्ट्रीय नीति लागू करने, गौशालाओं को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने तथा निराश्रित गोवंश के संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इसके साथ ही गो-तस्करी और गोवंश के प्रति होने वाले अत्याचारों पर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग रखी गई।

‘गौ संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय’

प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा (काजड़ा) के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ संरक्षण भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा विषय है। उनका कहना था कि इस दिशा में केंद्र सरकार को प्रभावी और ठोस कदम उठाने चाहिए।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संगठन महामंत्री प्रभातीलाल योगी, तहसील अध्यक्ष सुनील टेलर, पिलानी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, बलकेश देवी, सुमन कटेवा, सुमन देवी शर्मा, निर्मला नायक, मुकेश कुमार, हरीश केडिया, ख्याति केडिया, पूजा शर्मा, मंजु देवी माईकल, अंकित, मनोज, अर्जुन सहित अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...