झुंझुनूं, स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं में आयोजित होगा। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे, जहां एक बलिदानी योद्धा की वीरांगना सहित कुल 104 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, नवाचार, पत्रकारिता, पर्यावरण, जल संरक्षण, प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
बलिदानी योद्धा की वीरांगना का होगा सम्मान
जिला स्तरीय समारोह में बलिदानी योद्धा हवलदार ईश्वर सिंह की पत्नी किरण देवी, निवासी डूमोली कलां, को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
छात्र-छात्रा एवं खिलाड़ी वर्ग में माली गांव की माया भांबू, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनगोठड़ी के पूर्व विद्यार्थी पीयूष सिंह, वॉलीबॉल अकादमी के निखिल कुमार, खुड़ाना की बलकेश कुमारी मीणा, राणासर के जोगेंद्र ढाका और स्वर्ण जयंती स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड महिपाल सिंह को सम्मान दिया जाएगा।
सामाजिक सेवा, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में भी सम्मान
व्यक्तिगत एवं सामाजिक योगदान, नवाचार, प्रेरक कार्य, भामाशाह और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में राकेश कुमार अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार शर्मा, डॉ. जुल्फिकार, लेखक भवानी सिंह शेखावत, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके अमृत बहन जी, जाहिद अली खोखर, होशियार सिंह और स्काउट लीडर ट्रेनर प्रहलाद राय जांगिड़ सहित अन्य नाम शामिल हैं।
इसके अलावा अंबेडकर फंड फॉर टैलेंटेड स्टूडेंट संस्था, वंश फाउंडेशन झुंझुनूं, लायंस क्लब झुंझुनूं, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं और पीरामल शिक्षा न्यास को भी सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकारिता के क्षेत्र में लालचंद मीणा, राधेश्याम भारती और रामानंद शर्मा को सम्मान दिया जाएगा।
पर्यावरण, पर्यटन और जल संरक्षण में योगदान भी सम्मानित
भित्तिचित्रों के संरक्षण के लिए भैरूलाल स्वर्णकार, पर्यटन संरक्षण के लिए मल्लिका डूंडलोद, पर्यावरण संरक्षण के लिए श्याम सिंह कटेवा, दी आनंदीलाल पोद्दार ट्रस्ट नवलगढ़ के चेयरमैन राजीव के. पोद्दार, गौ सेवा के लिए ताराचंद गुप्ता और जल संरक्षण के लिए डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के भूपेंद्र पालीवाल को सम्मानित किया जाएगा।
बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों का भी सम्मान
जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी सम्मानित होंगे। इनमें कलेक्टर कार्यालय के वरिष्ठ निजी सचिव राम सिंह पूनियां, आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. रविंद्र कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास, जिला परिषद के परियोजना अधिकारी लेखा सतीश कुमार, झुंझुनूं ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. रेखा कुमारी और केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दयानंद शामिल हैं।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र से बीडीके नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. आबिदा, पिलानी ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम लाल, बुहाना ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. जयवीर सिंह, सिंघाना के बीपीएम राजपाल सिंह खीची, इंद्रपुरा पीएचसी के नर्सिंग ऑफिसर ओमप्रकाश, बीडीके राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शर्मा और नर्सिंग ऑफिसर सरिता कुमारी को भी सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा विभाग से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार नारनोलिया, डाइट व्याख्याता प्रमेंद्र कुल्हार, व्याख्याता अलका नेहरा, अध्यापक अल्का पूनियां, संजय कुमार मीणा और वरिष्ठ अध्यापक बृजलाल वर्मा सहित अन्य कार्मिक सम्मानित होंगे।
प्रशासन, पुलिस, परिवहन, आईटी, वन, ग्रामीण विकास, नगर परिषद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, नागरिक सुरक्षा, सैनिक कल्याण और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के नाम भी सम्मान सूची में शामिल हैं।
इनमें परिवहन निरीक्षक रोहिताश कुमार भगासरा, विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भाम्बू, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कनिष्ठ सहायक अभिषेक बसेरा व नवीन कुमार, जिला परिषद के कनिष्ठ सहायक संजय कुमार योगी, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह, स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक सुमन चौधरी, राजीविका के जिला प्रबंधक अहवाब जुबैन खान, वनरक्षक राधेश्याम गुर्जर, नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक धर्मवीर एवं पवन कुमार और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह सहित कई कार्मिक शामिल हैं।
वहीं नगर परिषद के सहायक कर्मचारी बाबूलाल, सफाई कर्मचारी लखन चावरिया एवं पूजा, भू संरक्षण एवं जलग्रहण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज गौड़ और ग्रामीण विकास के अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह ढाका को भी सम्मानित किया जाएगा।






