झुंझुनूं, श्री जे.जे.टी. विश्वविद्यालय में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों के साथ चल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीव, वन संरक्षण और जैव-विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
वन्यजीव संरक्षण पर व्याख्यान
कार्यक्रम में डॉ. इमरान खान ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता गतिविधियों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारत और राजस्थान के वन्यजीवों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया।
डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वहीं शैक्षणिक कुलसचिव डॉ. धर्मेंद्र कौशिक ने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार
कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनोद दान चारण ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार एकेडमी डॉ. धर्मेंद्र कौशिक, हेड एचआर डॉ. महेश सिंह राजपूत और डीएसडब्ल्यू डॉ. अनंता शांडिल्य सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनीता बसोटिया, डॉ. रमन सागवान, डॉ. अंकित सिंह, मेहरुनीशा, रमेश और राजेश साईं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कंचन कुमारी ने किया।
