झुंझुनूं के बाकरा रोड स्थित नवनिर्मित किसान मजदूर भवन का उद्घाटन 9 अगस्त को किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार भवन का उद्घाटन वयोवृद्ध भामाशाह एवं प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ. घासी राम वर्मा करेंगे।

उद्घाटन समारोह के साथ भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर किसान सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता डॉ. घासी राम वर्मा करेंगे।

ये नेता रहेंगे मौजूद

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य होंगे।

विशिष्ट अतिथियों में सीकर सांसद एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अमराराम, काराकाट सांसद एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के पोलित ब्यूरो सदस्य तथा अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड राजाराम सिंह और पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड प्रभात कुमार चौधरी शामिल होंगे।

इसके अलावा भाकपा (माले) के राज्य सचिव कामरेड शंकर लाल चौधरी तथा केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड फूलचंद ढेवा भी सभा को संबोधित करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आयोजकों के अनुसार किसान सभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप फसलों का समर्थन मूल्य, बीज विधेयक, नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति और नई कृषि विपणन नीति सहित विभिन्न किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...