झुंझुनूं। लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से सेवा सप्ताह के तहत रविवार को झुंझार सिंह पार्क में निःशुल्क हेल्थ चेकअप एवं परामर्श शिविर लगाया गया।

शिविर में 31 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सकों ने लाभार्थियों की ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

शिविर के संयोजक एवं हेल्थ कैंप चेयरपर्सन लायन डॉ. नरेंद्र सिंह काजला रहे। शिविर का प्रायोजन काजला हॉस्पिटल, झुंझुनूं की ओर से किया गया।

सेवा गतिविधियों के साथ जागरूकता पर जोर

क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने बताया कि लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियां आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करना और जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना भी है।

उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत आगामी दिनों में पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता सहित अन्य जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

क्लब के सदस्य रहे मौजूद

शिविर में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड, सह-सचिव लायन डॉ. संगीता मूंड, लायन रणवीर सिंह गोदारा, लायन डॉ. नरेंद्र सिंह काजला, लायन विमला गोदारा, लायन सुमेर सिंह कुल्हरी, लायन महेंद्र चौधरी और लायन रामकुमार झाझड़िया सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

5 अक्टूबर को होगी पीस पोस्टर प्रतियोगिता

सेवा सप्ताह के तहत 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल झुंझुनूं, डिफेंस पब्लिक स्कूल झुंझुनूं, रविंद्र पब्लिक स्कूल झुंझुनूं और ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, ढिगाल टोल, झुंझुनूं के विद्यार्थी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया जाएगा। ग्रुप ए में कक्षा 6 से 8 और ग्रुप बी में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थी शामिल होंगे।

दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

इन सदस्यों को बनाया प्रतियोगिता पर्यवेक्षक

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लायन डॉ. गुलझारी लाल कालेऱ, लायन डॉ. महेश बिशू, लायन नरेंद्र सिंह झाझड़िया, लायन नीतू झाझड़िया, लायन ओमप्रकाश मूंड, लायन सुमेर सिंह कुल्हरी, लायन रणवीर सिंह गोदारा और लायन प्रकाश सोनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...