झुंझुनूं। लायंस क्लब झुंझुनूं ‘जीवन’ की ओर से सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को खेमी सती मंदिर स्थित आशा का झरना स्कूल में दिव्यांग सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का संयोजन एवं प्रायोजन लायन रणवीर सिंह गोदारा ने किया।
उन्होंने अपने पुत्र अभिषेक के जन्मदिवस के अवसर पर यह सेवा कार्य आयोजित कर सेवा का संदेश दिया।
क्लब पदाधिकारियों ने किया सहयोग
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष MJF लॉयन डॉ. मुकेश एस. मूंड, लायन विमला गोदारा, लायन रणवीर सिंह गोदारा, लायन ओमप्रकाश मूंड, लायन प्रकाश सोनी और लायन सुमेर सिंह कुलहरी मौजूद रहे।
सभी ने कार्यक्रम में सहयोग किया और दिव्यांग बच्चों के साथ सेवा गतिविधि में सहभागिता की।
2 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह
क्लब अध्यक्ष MJF लॉयन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने बताया कि लायंस क्लब झुंझुनूं ‘जीवन’ की ओर से 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस दौरान क्लब की ओर से विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
4 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
सेवा सप्ताह के तहत रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे झुंझार सिंह पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर के संयोजक लॉयन डॉ. नरेंद्र सिंह काजला होंगे,
बीपी-शुगर जांच के साथ मिलेगा चिकित्सकीय परामर्श
शिविर में चिकित्सकों द्वारा बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
क्लब पदाधिकारियों ने आमजन से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।






