झुंझुनूं: जिले की निकायों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। शाम 6:00 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले भर में औसतन 75% से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

निकायों के अनुसार शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • खेतड़ी नगरपालिका: 83.53% (सर्वाधिक मतदान)
  • सुलताना नगरपालिका: 81.09%
  • उदयपुरवाटी नगरपालिका: 80.69%
  • जाखल नगरपालिका: 79.97%
  • बगड़ नगरपालिका: 75.97%
  • मुकुंदगढ़ नगरपालिका: 75.56%
  • झुंझुनूं नगर परिषद: 74.70%
  • डूंडलोद नगरपालिका: 74.32%
  • नवलगढ़ नगरपालिका: 71.10%

खेतड़ी और सुल्ताना में मतदाताओं का रुझान सबसे अधिक रहा, जबकि नवलगढ़ में मतदान प्रतिशत सबसे कम (71.10%) दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने के साथ ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम/पेटी में बंद हो गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...