अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान युवा इकाई) ने संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए लोकेश अग्रवाल को झुंझुनूं जिला युवा चेयरमैन तथा रवि गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र में दोनों की समाज सेवा, सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं को जोड़ने में निभाई गई भूमिका का उल्लेख किया गया है।
युवा संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही उनके नेतृत्व में झुंझुनूं जिले में युवा संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाज के युवाओं को संगठित कर सेवा, शिक्षा, संस्कार और जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति
यह नियुक्ति अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान युवा इकाई) के प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा एवं स्वीकृति से की गई है। मनोनयन पत्र पर प्रदेश युवा अध्यक्ष रोहित गर्ग, प्रदेश युवा महामंत्री विष्णु चौधरी तथा प्रदेश युवा महामंत्री संदीप बजाज के हस्ताक्षर हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा महामंत्री दीपक जाजोदिया, राष्ट्रीय युवा महामंत्री संजीव अग्रवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार मित्तल तथा जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं।
समाज सेवा को और गति देने का संकल्प
नवनियुक्त जिला युवा चेयरमैन लोकेश अग्रवाल और जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि वे अग्रवाल समाज के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने तथा सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुरेंद्र हलवाई, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, सचिव अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया, शेखावाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






