सेल्फ स्टडी से साक्षी जाखड़ बनीं मिसाल
बगड़। झुंझुनूं जिले के ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगड़ के विद्यार्थियों ने NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शगुन सैनी, मेहुल सैनी, साक्षी जाखड़ और शुभम महला ने शानदार रैंक हासिल कर चिकित्सा क्षेत्र में अपने सपनों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
विद्यार्थियों ने हासिल की ये ऑल इंडिया रैंक
विद्यालय के अनुसार
- शगुन सैनी – AIR 4353
- मेहुल सैनी – AIR 17190
- साक्षी जाखड़ – AIR 18946
- शुभम महला – AIR 31570
चारों विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
सेल्फ स्टडी से साक्षी जाखड़ ने पेश की मिसाल
सफल विद्यार्थियों में साक्षी जाखड़ की उपलब्धि विशेष रूप से प्रेरणादायक रही। विद्यालय के अनुसार उन्होंने स्व-अध्ययन (सेल्फ स्टडी) के माध्यम से NEET-2026 परीक्षा उत्तीर्ण की।
यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण मानी जा रही है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर बिना अतिरिक्त कोचिंग के भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है।
विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय के प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।






