झुंझुनूं। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। 19 नगरीय निकायों के 555 वार्डों में अब 2407 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जिले में कुल 3558 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। संवीक्षा के बाद 3123 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के दौरान 548 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए, जबकि 4 अभ्यर्थी निर्विरोध रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 2407 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

झुंझुनूं नगर परिषद में सबसे ज्यादा 262 प्रत्याशी

जिले में सबसे अधिक प्रत्याशी झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में चुनाव लड़ रहे हैं। यहां अंतिम रूप से 262 प्रत्याशी मैदान में हैं। परिषद में कुल 433 नामांकन दाखिल हुए थे और 72 नाम वापस लिए गए।

इसके बाद प्रमुख निकायों में सिंघाना में 221, चिड़ावा में 209, खेतड़ी में 188, पिलानी में 177, उदयपुरवाटी में 166 और नवलगढ़ में 161 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अन्य नगरीय निकायों में प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार है

  • सुलताना: 128
  • बुहाना: 89
  • मलसीसर: 89
  • विद्याविहार: 88
  • सूरजगढ़: 88
  • मुकुंदगढ़: 85
  • मंड्रेला: 83
  • डूंडलोद: 78
  • बगड़: 76
  • बिसाऊ: 75
  • मंडावा: 63
  • जाखल: 50

9 और 11 सितंबर को होगा मतदान

झुंझुनूं जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 सितंबर को प्रथम चरण और 11 सितंबर को द्वितीय चरण का मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

वहीं 14 सितंबर को मतगणना होगी। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद अब प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार को अंतिम रूप देने में जुटेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...