झुंझुनू, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर झुंझुनू जिले में चुनावी तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। जिले की 19 नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा पूरी हो चुकी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के अनुसार जिले की एक नगर परिषद और 18 नगर पालिकाओं के 555 वार्डों के लिए 3,139 अभ्यर्थियों ने कुल 3,558 नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

संवीक्षा के दौरान 434 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इसके बाद 3,123 नामांकन पत्र वैध पाए गए और 2,954 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष रहे हैं।

किस निकाय में कितने प्रत्याशी मैदान में?

  • झुंझुनू नगर परिषद: 60 वार्ड, 433 नामांकन, 73 निरस्त, 334 अभ्यर्थी वैध
  • बगड़: 20 वार्ड, 105 नामांकन, 12 निरस्त, 89 अभ्यर्थी वैध
  • चिड़ावा: 45 वार्ड, 282 नामांकन, 15 निरस्त, 265 अभ्यर्थी वैध
  • सुल्ताना: 25 वार्ड, 173 नामांकन, 7 निरस्त, 165 अभ्यर्थी वैध
  • मंड्रेला: 25 वार्ड, 191 नामांकन, 42 निरस्त, 121 अभ्यर्थी वैध
  • पिलानी: 35 वार्ड, 206 नामांकन, 7 निरस्त, 199 अभ्यर्थी वैध
  • विद्याविहार: 25 वार्ड, 102 नामांकन, 3 निरस्त, 97 अभ्यर्थी वैध
  • सूरजगढ़: 25 वार्ड, 164 नामांकन, 4 निरस्त, 160 अभ्यर्थी वैध
  • बुहाना: 20 वार्ड, 119 नामांकन, 14 निरस्त, 105 अभ्यर्थी वैध
  • सिंघाना: 35 वार्ड, 283 नामांकन, 21 निरस्त, 254 अभ्यर्थी वैध
  • खेतड़ी: 25 वार्ड, 335 नामांकन, 82 निरस्त, 216 अभ्यर्थी वैध
  • उदयपुरवाटी: 35 वार्ड, 330 नामांकन, 70 निरस्त, 223 अभ्यर्थी वैध
  • जाखल: 20 वार्ड, 62 नामांकन, 2 निरस्त, 60 अभ्यर्थी वैध
  • नवलगढ़: 45 वार्ड, 212 नामांकन, 13 निरस्त, 198 अभ्यर्थी वैध
  • डूंडलोद: 20 वार्ड, 86 नामांकन, एक भी नामांकन निरस्त नहीं, सभी वैध
  • मुकुंदगढ़: 25 वार्ड, 117 नामांकन, 5 निरस्त, 111 अभ्यर्थी वैध
  • मंडावा: 25 वार्ड, 92 नामांकन, 16 निरस्त, 72 अभ्यर्थी वैध
  • बिसाऊ: 25 वार्ड, 122 नामांकन, 19 निरस्त, 86 अभ्यर्थी वैध
  • मलसीसर: 20 वार्ड, 144 नामांकन, 29 निरस्त, 113 अभ्यर्थी वैध

3 सितंबर तक नाम वापस लेने का मौका

नामांकन की संवीक्षा पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के पास नाम वापस लेने का अवसर है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 सितंबर 2026 को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

झुंझुनू निकाय चुनाव की स्थिति एक नजर में

विवरणसंख्या
कुल नगरीय निकाय19
कुल वार्ड555
कुल नामांकन पत्र3,558
नामांकित अभ्यर्थी3,139
निरस्त नामांकन पत्र434
वैध नामांकन पत्र3,123
वैध अभ्यर्थी2,954
नाम वापसी की अंतिम तिथि3 सितंबर, शाम 3 बजे
चुनाव चिन्ह आवंटन4 सितंबर

अब 3 सितंबर की नाम वापसी के बाद यह तय होगा कि 555 वार्डों में किस वार्ड में कितने प्रत्याशी आमने-सामने होंगे और कहां मुकाबला बहुकोणीय बनेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...