नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन जिले की 19 नगरीय निकायों में कुल 52 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि सबसे अधिक नामांकन मंड्रेला और चिड़ावा में 5-5 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए। वहीं खेतड़ी में अध्यक्ष पद के लिए केवल एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया।

किस निकाय में कितने नामांकन

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नगर परिषद झुंझुनूं में 2, पिलानी में 4, सूरजगढ़ में 3, जाखल में 2, नवलगढ़ में 2, मलसीसर में 2, बिसाऊ में 2, उदयपुरवाटी में 3, सुल्ताना में 2, बुहाना में 4, खेतड़ी में 1, सिंघाना में 2, डूंडलोद में 2, मंड्रेला में 5, विद्याविहार में 4, बगड़ में 2, मुकुंदगढ़ में 4, मंडावा में 2 और चिड़ावा में 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए।

झुंझुनूं नगर परिषद

  • मनु धनखड़ — भाजपा
  • अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान — कांग्रेस/निर्दलीय

पिलानी नगर पालिका

  • अदिति — निर्दलीय
  • नरेन्द्र कुमार — भाजपा
  • धर्मेन्द्र नेहरा — निर्दलीय
  • सुनील — निर्दलीय

सूरजगढ़ नगर पालिका

  • रुक्मानन्द सैनी — भाजपा
  • पुष्पा देवी गुप्ता — निर्दलीय
  • नरेन्द्र सिंह — निर्दलीय

जाखल नगर पालिका

  • निर्मली देवी — कांग्रेस
  • भगवान सिंह — भाजपा

नवलगढ़ नगर पालिका

  • उषा देवी — भाजपा
  • माया देवी — कांग्रेस

मलसीसर नगर पालिका

  • पवन कुमार — भाजपा
  • प्रवीण — कांग्रेस

बिसाऊ नगर पालिका

  • सोनम देवी — भाजपा
  • सलमा — कांग्रेस

उदयपुरवाटी नगर पालिका

  • अनुराधा — भाजपा
  • रूड़मल — कांग्रेस
  • शिशपाल — कांग्रेस/निर्दलीय

सुलताना नगर पालिका

  • पूजा शर्मा — भाजपा
  • सोनिया/मोसिम — कांग्रेस

बुहाना नगर पालिका

  • मंजू बाला — भाजपा
  • इंदू — भाजपा
  • सुधीर रांगेय — कांग्रेस/निर्दलीय
  • सुनील कुमार — भाजपा

खेतड़ी नगर पालिका

  • गीता देवी — भाजपा

सिंघाना नगर पालिका

  • रानू देवी — भाजपा/निर्दलीय
  • पिंकी — कांग्रेस

डूंडलोद नगर पालिका

  • सचिन सैनी — भाजपा
  • मनफूल सिंह पुनियां — कांग्रेस

मंड्रेला नगर पालिका

  • प्रवीण — कांग्रेस/निर्दलीय
  • नफिसा बानो — निर्दलीय
  • उर्मिला कंवर — भाजपा/निर्दलीय
  • रतनी देवी — भाजपा/निर्दलीय
  • पिंकी कंवर — भाजपा/निर्दलीय

विद्याविहार नगर पालिका

  • प्रदीप कुमार झाझड़िया — निर्दलीय
  • सिकन्दर — भाजपा
  • सरोज कुमारी — भाजपा/निर्दलीय
  • नवीन कुमार ठोलिया — निर्दलीय

बगड़ नगर पालिका

  • राकेश कुमार शर्मा — कांग्रेस
  • गोविन्द सिंह राठौड़ — भाजपा

मुकुंदगढ़ नगर पालिका

  • संजू — भाजपा/निर्दलीय
  • दलीप कुमार मीणा — निर्दलीय
  • सत्यनारायण सैनी — कांग्रेस
  • अजय — भाजपा

मंडावा नगर पालिका

  • सज्जन लाल मिश्रा — कांग्रेस
  • विजेन्द्र सैनी — भाजपा

चिड़ावा नगर पालिका

  • परीक्षा ब्याडवाल — निर्दलीय
  • महेन्द्र कुमार चेजारा — निर्दलीय
  • शिशराम सैनी — निर्दलीय
  • सुमित्रा सैनी — कांग्रेस
  • सुरेश कुमार — भाजपा

अब नामांकन पत्रों की होगी जांच

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक है।

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

21 सितंबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

नगर निकाय अध्यक्ष पदों के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

इस तरह अब 19 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद और स्पष्ट होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...