झुंझुनूं, जिले की 19 नगरीय निकायों के आम चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर शनिवार को सूचना केंद्र सभागार में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में 40 रिटर्निंग अधिकारी, 40 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 165 मतगणना पर्यवेक्षक और 165 मतगणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

मतगणना प्रक्रिया और डीएमएम सीलिंग की जानकारी

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण के दौरान मतगणना की प्रक्रिया, मतगणना सहायकों की नियुक्ति और डीएमएम सीलिंग से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।

पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि मतगणना कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी और कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मतगणना में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सावधानी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं एसीईओ रामनिवास, डीएलएमटी सुरेंद्र कुमार डूडी, संजय सोमरा, राजेश बुरी और सुनील सोमरा मौजूद रहे।

इन स्थानों पर होगी मतगणना

  • नगर परिषद झुंझुनूं एवं नगरपालिका बगड़: सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज, शिक्षा संकुल केंद्र, झुंझुनूं।
  • नगरपालिका चिड़ावा, सुलताना एवं मंड्रेला: मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा।
  • नगरपालिका पिलानी एवं विद्याविहार: एम.के. साबू कॉलेज, पिलानी।
  • नगरपालिका नवलगढ़ एवं जाखल: सेठ जी.बी. पोद्दार कॉलेज, नवलगढ़।
  • नगरपालिका बुहाना एवं सिंघाना: श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल, बुहाना।
  • नगरपालिका मुकुंदगढ़ एवं डूंडलोद: कनोडिया कॉलेज, मुकुंदगढ़।
  • नगरपालिका मंडावा एवं बिसाऊ: मंडावा कॉलेज, मंडावा।
  • नगरपालिका सूरजगढ़: आर.के.जे. बरासिया कॉलेज, सूरजगढ़।
  • नगरपालिका खेतड़ी: राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी।
  • नगरपालिका उदयपुरवाटी: राजकीय महाविद्यालय, उदयपुरवाटी।
  • नगरपालिका मलसीसर: राजकीय महाविद्यालय, मलसीसर।

14 सितंबर को आएंगे चुनाव परिणाम

जिले की सभी संबंधित नगरीय निकायों में निर्धारित मतगणना केंद्रों पर 14 सितंबर की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के बाद नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आएंगे और प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...