झुंझुनूं, नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया है।

मतदान दलों, बीएलएमटी और आईटी से जुड़े कार्मिकों को अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

29 अगस्त को ईवीएम प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि शनिवार, 29 अगस्त को बीएलएमटी को ईवीएम प्रिपरेशन एवं डीएमएम सीलिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित होगा। प्रशिक्षण का समय शाम 3:30 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

30 अगस्त को मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण

इसके बाद रविवार, 30 अगस्त को मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा।

मतदान कार्मिकों को शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा आर.आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय, झुंझुनूं में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

31 अगस्त को आईटी कार्मिकों की ट्रेनिंग

चुनावी प्रक्रिया में तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए 31 अगस्त को जिला स्तर पर आईटी कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के जरिए संबंधित कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी।

प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं

नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों और चुनावी व्यवस्थाओं से अवगत कराया जाएगा, ताकि मतदान के दिन प्रक्रिया सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...