झुंझुनूं। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के लिए जिले की 9 नगरीय निकायों के मतदान दल 8 सितंबर 2026 को द्वितीय प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर 2026, बुधवार को कराया जाएगा। मतदान दलों को संबंधित रवानगी केंद्र पर सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा।

इन 9 नगरीय निकायों में होगा मतदान

प्रथम चरण में नगर परिषद झुंझुनूं के साथ नगर पालिका बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होगा।

कहां से रवाना होंगे मतदान दल?

झुंझुनूं और बगड़:
नगर परिषद झुंझुनूं एवं नगरपालिका बगड़ के मतदान दल सेठ मोतीलाल (पी.जी.) कॉलेज, शिक्षा संकुल केंद्र, झुंझुनूं से रवाना होंगे।

सुल्ताना:
नगरपालिका सुल्ताना के मतदान दल मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा से रवाना होंगे।

नवलगढ़ और जाखल:
दोनों निकायों के मतदान दल सेठ जी.बी. पोद्दार कॉलेज, नवलगढ़ से रवाना होंगे।

मुकुंदगढ़ और डूंडलोद:
इन दोनों नगर पालिकाओं के मतदान दल कनोडिया कॉलेज, मुकुंदगढ़ से रवाना होंगे।

खेतड़ी:
नगरपालिका खेतड़ी के मतदान दल राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी से रवाना होंगे।

उदयपुरवाटी:
नगरपालिका उदयपुरवाटी के मतदान दल राजकीय महाविद्यालय, उदयपुरवाटी से रवाना होंगे।

9 सितंबर को होगा मतदान

प्रथम चरण के तहत जिले की इन सभी 9 नगरीय निकायों में 9 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन प्रशासन ने मतदान दलों को निर्धारित समय पर रवानगी केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...