झुंझुनूं जिले में सोमवार को नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए 19 नगरीय निकायों के 555 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी कर ली गई। सूचना केंद्र सभागार में करीब छह घंटे चली प्रक्रिया में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग की मौजूदगी में अनारक्षित, महिला, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए वार्ड निर्धारित किए गए।

लॉटरी प्रक्रिया में विधायकगण और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सबसे पहले झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों की लॉटरी निकाली गई, इसके बाद जिले की 18 नगरपालिकाओं के वार्डों का आरक्षण तय किया गया।

झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों का आरक्षण

झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में 26 अनारक्षित, 14 अनारक्षित महिला, 8 ओबीसी, 4 ओबीसी महिला, 5 एससी और 2 एससी महिला वार्ड तय किए गए हैं।

अनारक्षित वार्डों में 2, 5, 7, 9, 10, 13, 15, 18, 20, 21, 22, 31, 34, 35, 37, 38, 41, 42, 44, 46, 48, 50, 51, 52, 53 और 56 शामिल हैं।

चिड़ावा, पिलानी और नवलगढ़ में भी तस्वीर साफ

चिड़ावा के 45 वार्डों में 19 अनारक्षित, 9 अनारक्षित महिला, 6 ओबीसी, 3 ओबीसी महिला, 5 एससी और 3 एससी महिला वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

पिलानी के 35 वार्डों में 14 अनारक्षित, 7 अनारक्षित महिला, 5 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 5 एससी और 2 एससी महिला वार्ड हैं।

नवलगढ़ के 45 वार्डों में 19 अनारक्षित, 9 अनारक्षित महिला, 6 ओबीसी, 3 ओबीसी महिला, 5 एससी और 3 एससी महिला वार्ड तय हुए हैं।

सिंघाना और बिसाऊ में एसटी वार्ड भी आरक्षित

सिंघाना के 35 वार्डों में 15 अनारक्षित, 7 अनारक्षित महिला, 5 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 3 एससी, 2 एससी महिला और एक एसटी वार्ड निर्धारित हुआ है। एसटी के लिए वार्ड संख्या 30 आरक्षित है।

बिसाऊ के 25 वार्डों में 11 अनारक्षित, 6 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, एक एससी, एक एससी महिला और एक एसटी वार्ड आरक्षित किया गया है। बिसाऊ में एसटी के लिए वार्ड 9 तय हुआ है।

बाकी नगरपालिकाओं में ऐसा रहेगा आरक्षण

बगड़ के 20 वार्डों में 7 अनारक्षित, 3 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, एक ओबीसी महिला, 4 एससी और 2 एससी महिला वार्ड हैं।

सुलताना के 25 वार्डों में 12 अनारक्षित, 6 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, एक एससी और एक एससी महिला वार्ड तय हुए हैं।

मंड्रेला के 25 वार्डों में 11 अनारक्षित, 6 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 2 एससी और एक एससी महिला वार्ड हैं।

विद्या विहार के 25 वार्डों में 12 अनारक्षित, 6 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, एक एससी और एक एससी महिला वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

सूरजगढ़ के 25 वार्डों में 9 अनारक्षित, 4 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, एक ओबीसी महिला, 5 एससी और 3 एससी महिला वार्ड हैं।

बुहाना के 20 वार्डों में 8 अनारक्षित, 4 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, एक ओबीसी महिला, 3 एससी और एक एससी महिला वार्ड तय हुए हैं।

खेतड़ी, उदयपुरवाटी और जाखल का आरक्षण

खेतड़ी के 25 वार्डों में 11 अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 3 एससी और एक एससी महिला वार्ड हैं।

उदयपुरवाटी के 35 वार्डों में 16 अनारक्षित, 8 अनारक्षित महिला, 5 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 3 एससी और एक एससी महिला वार्ड तय हुए हैं।

जाखल के 20 वार्डों में 9 अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, एक ओबीसी महिला, एक एससी और एक एससी महिला वार्ड आरक्षित किया गया है।

डूण्डलोद, मुकुन्दगढ़, मंडावा और मलसीसर में आरक्षण

डूण्डलोद के 20 वार्डों में 9 अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, एक ओबीसी महिला, एक एससी और एक एससी महिला वार्ड हैं।

मुकुन्दगढ़ के 25 वार्डों में 11 अनारक्षित, 6 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 2 एससी और एक एससी महिला वार्ड तय किए गए हैं।

मंडावा के 25 वार्डों में 11 अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 3 एससी और एक एससी महिला वार्ड निर्धारित हुआ है।

वहीं मलसीसर के 20 वार्डों में 9 अनारक्षित, 4 अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी, एक ओबीसी महिला, 2 एससी और एक एससी महिला वार्ड आरक्षित हैं।

आरक्षण तय होते ही चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद

वार्डों का आरक्षण जारी होने के साथ ही नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर संभावित प्रत्याशियों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जिन वार्डों में आरक्षण बदला है, वहां पुराने दावेदारों की राजनीतिक रणनीति भी प्रभावित हो सकती है।

आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक दल और संभावित प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में समीकरणों को लेकर सक्रिय होंगे। खास तौर पर महिला, ओबीसी और एससी आरक्षित वार्डों में नए दावेदारों की तलाश तेज होने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...