झुंझुनूं, जिले में नगर निकाय आम चुनाव का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो गया। मतदान पूरा होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सभी मतदाताओं का आभार जताया।

78 प्रतिशत के करीब हुआ मतदान

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं जिले में कुल 19 स्थानीय निकाय हैं। इनमें से 9 नगरपालिकाओं में बुधवार को मतदान कराया गया था, जबकि शेष 10 नगरपालिकाओं में शुक्रवार को मतदान हुआ।

जिलेभर में कुल 611 मतदान बूथों पर मतदान प्रक्रिया संचालित की गई। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया और जिले में करीब 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

कलेक्टर ने जताया सभी का आभार

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए स्वस्थ और निष्पक्ष चुनावी वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता रही।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए मतदान कार्मिकों, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों, पुलिसकर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्काउट-गाइड और विशेष रूप से जिले के मतदाताओं का आभार जताया।

कलेक्टर ने कहा कि सभी के सहयोग से नगर निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सकी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...