झुंझुनूं। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पाटोदिया भवन, झुंझुनूं में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक की शुरुआत मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुई। अतिथियों का दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

सभी निकायों में चुनाव प्रबंधन समितियां गठित

जिला अध्यक्ष ने बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी निकायों में चुनाव प्रबंधन समिति, संयोजक और सह-संयोजकों की घोषणा की जा चुकी है।

इसके साथ ही विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान

पिलानी विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश दहिया ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है और प्रत्येक निकाय में भाजपा का कमल खिलाने के लिए मेहनत करनी है।

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने निकाय चुनाव में संभावित चुनौतियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

यमुना जल समेत योजनाओं का किया जिक्र

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने यमुना जल, विद्युतीकरण और महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों को सरकार की प्राथमिकताओं में बताया।

उन्होंने कहा कि झुंझुनूंवासियों को खेती और पीने के लिए यमुना का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में तैयारियां चल रही हैं।

सोशल मीडिया के जरिए घर-घर पहुंचने की रणनीति

पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता का सेवक है और जनसेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल करने की अपील की। जनहित की योजनाओं को लेकर छोटे-छोटे वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का सुझाव दिया गया।

‘कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी’

बैठक के मुख्य वक्ता कमल सिखवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले निकाय चुनावों में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखा जाएगा और उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

सिखवाल ने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने और हर निकाय में भाजपा का कमल खिलाने का आह्वान किया।

22 अगस्त को चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक

बैठक में सह प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि 22 अगस्त को सभी निकायों की चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित होगी। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ताओं से इसकी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

हनुमानगढ़ प्रभारी दिनेश धाभाई ने भी बैठक को संबोधित किया।

कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

मंच संचालन जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत ने किया, जबकि धन्यवाद भाषण जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने दिया।

बैठक में पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, जेपी चंदेलिया, रणवीर गुड़ा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, राजेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा सहित प्रदेश स्तर से नियुक्त निकाय प्रभारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...