झुंझुनूं, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में हुए मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिले में मतों की मतगणना 14 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे से निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी।

12 सितंबर को मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मतगणना में नियुक्त कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 12 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे सूचना केंद्र सभागार में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के माध्यम से मतगणना से जुड़े कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...