झुंझुनूं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस अलर्ट मोड पर है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से कोतवाली थाना पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया मार्च

फ्लैग मार्च का नेतृत्व वृताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका आरपीएस ने किया। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे।

पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया।

भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने का भरोसा

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन से आगामी नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

पुलिस ने लोगों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी पुलिस प्रशासन को देने का आह्वान किया।

असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...