झुंझुनूं, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत झुंझुनूं जिले में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार, 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
दूसरे चरण में जिले की 10 नगरीय निकायों के 277 वार्डों में मतदान होगा। इन मतदान बूथों पर कुल 1,87,264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 97,720 पुरुष और 89,544 महिला मतदाता शामिल हैं।
दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1,213 अभ्यर्थी मैदान में हैं।
चिड़ावा में सबसे ज्यादा मतदाता
चिड़ावा नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए 48 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। यहां 46,049 मतदाता हैं, जिनमें 24,033 पुरुष और 22,016 महिला मतदाता शामिल हैं। चिड़ावा में कुल 209 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
पिलानी के 35 वार्डों में 36 मतदान बूथ निर्धारित हैं। यहां 24,034 मतदाता हैं, जिनमें 12,413 पुरुष और 11,621 महिला मतदाता हैं। यहां 177 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।
मंड्रेला से मलसीसर तक चुनावी मुकाबला
मंड्रेला में 24 वार्डों के लिए 24 मतदान बूथ बताए गए हैं। यहां 11,619 मतदाता हैं, जिनमें 6,273 पुरुष और 5,346 महिला मतदाता हैं। कुल 83 अभ्यर्थी मैदान में हैं।
विद्याविहार में 25 वार्डों के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं। यहां 8,254 मतदाता और 88 अभ्यर्थी हैं।
सूरजगढ़ में 25 वार्डों के लिए 25 बूथ निर्धारित किए गए हैं। यहां 17,619 मतदाता हैं और 119 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
बुहाना के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 8,128 मतदाता और 89 अभ्यर्थी हैं।
सिंघाना में 35 वार्डों के लिए 35 मतदान बूथ निर्धारित हैं। यहां 20,630 मतदाता हैं और 221 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।
मंडावा में 25 वार्डों के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं। यहां 19,636 मतदाता हैं और 63 अभ्यर्थी मैदान में हैं।
बिसाऊ के 23 वार्डों के लिए 23 मतदान बूथ निर्धारित हैं। यहां 19,604 मतदाता और 75 अभ्यर्थी हैं।
मलसीसर में 20 वार्डों के लिए 20 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 11,691 मतदाता हैं, जिनमें 6,096 पुरुष और 5,595 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल 89 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
निर्भीक होकर मतदान की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने जिले के सभी मतदाताओं से शुक्रवार, 11 सितंबर को निर्धारित समय में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।






