झुंझुनूं, आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर शनिवार को सूचना केंद्र सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला के नेतृत्व में करीब 250 अधिकारियों को चुनाव संबंधी दायित्वों और व्यवस्थाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में 78+11 सेक्टर, 19 एरिया मजिस्ट्रेट और 75 सेक्टर पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

आचार संहिता और पेड न्यूज की जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान डीएलएमटी सुरेंद्र कुमार डूडी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को उनके दायित्व, आदर्श आचार संहिता और पेड न्यूज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने चुनाव के दौरान अधिकारियों की भूमिका और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।

मॉक पोल और मतदान प्रक्रिया समझाई

डीएलएमटी राजेश बुरी ने अधिकारियों को मॉक पोल एवं मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतदान से पहले की जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं और मतदान के दौरान अधिकारियों की जिम्मेदारियों को समझाया।

वहीं डीएलएमटी संजय सोमरा एवं अनूप ने ईवीएम की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए मशीन के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया।

निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के निर्देश

प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में एडीएम अजय कुमार आर्य ने उपस्थित अधिकारियों को नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से चुनाव आयोग के निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को जिले की सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से की जा रही तैयारियों और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन शाखा प्रभारी नावेद खान, चुनाव प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के राकेश झाझड़िया, सुधीर कुमार, वीरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह एवं सतपाल ढाका सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों को मतदान से पहले और मतदान के दिन की जिम्मेदारियों, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...