माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा नौरंग राम दयानंद ढुकिया नर्सिंग कॉलेज, झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

जिला कलेक्टर ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव संदीप ढुकिया ने की, जबकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया और वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रियंका लाम्बा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मक सोच विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया तथा सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, लघु फिल्म/रील निर्माण, नारा लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया।

प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद में काजोल, कविता पाठ में नितिन, लोकगीत में कृतिका, चित्रकला में महिमा, जबकि नुक्कड़ नाटक और सामूहिक लोकनृत्य में एम.के.एम. पब्लिक स्कूल, खेतड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ‘नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव’ में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका एनएसएस जिला समन्वयक शशि प्रकाश अहलावत, धर्मपाल सिंह, संतोष कस्वा और पिंकी ने निभाई। मंच संचालन राष्ट्रीय युवा अवार्ड विजेता विजय ने किया। अंत में संस्था की निदेशक सुनीता ढुकिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...