झुंझुनूं स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में बुधवार को झुंझुनूं पुलिस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में “महिला सुरक्षा एवं महिला जागरूकता” विषय पर ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और महिलाओं से जुड़े विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया ऑनलाइन संवाद

कार्यक्रम का आयोजन 22 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया। यह कार्यक्रम कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल अमित तथा महिला कांस्टेबल मंजू (कालिका-1176) की देखरेख में आयोजित हुआ।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने ऑनलाइन माध्यम से छात्राओं से संवाद करते हुए महिला सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की।

छात्राओं को दी विभिन्न योजनाओं और कानूनों की जानकारी

संवाद के दौरान छात्राओं को राजकॉप ऐप, पॉक्सो ई-बॉक्स, भारतीय न्याय संहिता, वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर सुरक्षा के उपाय, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, सेल्फ डिफेंस तथा महिलाओं से संबंधित कानूनों और अपराधों में मिलने वाले दंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्राचार्या ने जागरूक रहने का दिया संदेश

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने छात्राओं से कार्यक्रम में दी गई जानकारी और सुझावों को अपने जीवन में अपनाने तथा सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...