झुंझुनूं में मतदान कार्मिकों को आज अवकाश, दूसरे चरण वालों को 12 सितंबर
झुंझुनूं, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान कार्य संपन्न होने के बाद मतदान सामग्री जमा कराने वाले प्रथम चरण के मतदान कार्मिकों को आज 10 सितंबर 2026 को अवकाश दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मतदान समाप्ति के बाद मतदान सामग्री को संग्राहक स्थल पर जमा कराने में वापसी देर रात तक होने की संभावना को देखते हुए मतदान कार्मिकों को विश्राम देने के लिए अवकाश स्वीकृत किया गया है।
दूसरे चरण के कार्मिकों को 12 सितंबर को छुट्टी
आदेश के अनुसार द्वितीय चरण में नियुक्त मतदान कार्मिकों को 12 सितंबर 2026 को अवकाश देय माना जाएगा। इस दिन उन्हें अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
चुनाव ड्यूटी के बाद दिया गया विश्राम
प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था मतदान कार्मिकों की रात तक चलने वाली वापसी और चुनाव सामग्री जमा कराने की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए की गई है। इससे मतदान ड्यूटी के बाद कार्मिकों को पर्याप्त विश्राम मिल सकेगा।






