झुंझुनूं में कल 19 निकायों की मतगणना, सुबह 8 बजे खुलेगा परिणाम का पिटारा

झुंझुनूं। जिले की 19 नगरीय निकायों के आम चुनाव की मतगणना कल 14 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होना शुरू हो जाएगा।

मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से अलग-अलग नगरीय निकायों के लिए मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

किस निकाय की मतगणना कहां होगी?

  • नगर परिषद झुंझुनूं एवं नगरपालिका बगड़: सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज, शिक्षा संकुल केंद्र, झुंझुनूं।
  • नगरपालिका चिड़ावा, सुलताना एवं मंड्रेला: मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा।
  • नगरपालिका पिलानी एवं विद्याविहार: एम.के. साबू कॉलेज, पिलानी।
  • नगरपालिका नवलगढ़ एवं जाखल: सेठ जी.बी. पोद्दार कॉलेज, नवलगढ़।
  • नगरपालिका बुहाना एवं सिंघाना: श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल, बुहाना।
  • नगरपालिका मुकुंदगढ़ एवं डूंडलोद: कनोडिया कॉलेज, मुकुंदगढ़।
  • नगरपालिका मंडावा एवं बिसाऊ: मंडावा कॉलेज, मंडावा।
  • नगरपालिका सूरजगढ़: आर.के.जे. बरासिया कॉलेज, सूरजगढ़।
  • नगरपालिका खेतड़ी: राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी।
  • नगरपालिका उदयपुरवाटी: राजकीय महाविद्यालय, उदयपुरवाटी।
  • नगरपालिका मलसीसर: राजकीय महाविद्यालय, मलसीसर।

सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

सभी निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के साथ ही अलग-अलग वार्डों के परिणाम सामने आने लगेंगे।

प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर अब मतगणना पर टिकी है। परिणाम जारी होने के साथ ही जिले की विभिन्न नगरीय निकायों में किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा, यह स्पष्ट हो जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...