चिड़ावा में अवैध गंडासा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

झुंझुनूं, नगर निकाय चुनाव 2026 को देखते हुए चिड़ावा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार गंडासे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बाबु उर्फ रेहान (18 वर्ष 4 माह), निवासी अरडावता के रूप में हुई है।

कॉलेज की दीवार के पास गंडासा लेकर घूमने की सूचना

पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को सूचना मिली थी कि अरडावता से गिडानिया जाने वाली सड़क पर कॉलेज की दीवार के पास एक युवक हाथ में गंडासा लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों में भय पैदा कर रहा है।

सूचना मिलने पर उप निरीक्षक भीवाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। अरडावता पहुंचने पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक युवक दिखाई दिया।

पुलिस को देखकर युवक सकपका गया और धीरे-धीरे मौके से खिसकने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही राउंडअप कर पूछताछ की।

हाथ में मिला धारदार गंडासा

पूछताछ में युवक ने अपना नाम बाबु उर्फ रेहान पुत्र शमशेर, उम्र 18 साल 4 माह, निवासी अरडावता बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके हाथ में एक धारदार गंडासा मिला।

पुलिस के अनुसार युवक से हथियार के संबंध में वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र के बारे में पूछा गया, लेकिन उसने अपने पास कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं होना बताया।

इसके बाद पुलिस ने धारदार गंडासा जब्त कर आरोपी बाबु उर्फ रेहान को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अभियोग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

चुनाव के चलते अवैध हथियारों पर विशेष नजर

नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चिड़ावा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और चुनावी माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन और चिड़ावा वृताधिकारी गौरव गुर्जर आरपीएस के निकट सुपरविजन में की गई।

कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मीकांत वर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

पुलिस टीम में शामिल रहे

कार्रवाई में उप निरीक्षक भीवाराम सहित गठित पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस ने जब्त हथियार के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...