झुंझुनूं में 19 नगरीय निकायों की मतगणना शुरू, 11 केंद्रों पर गिनती

झुंझुनूं। जिले की 19 नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 की मतगणना आज 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। अलग-अलग नगरीय निकायों के लिए जिले में निर्धारित मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है।

मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर अब चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है। जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के परिणाम मतगणना के दौरान सामने आएंगे।

इन केंद्रों पर हो रही है मतगणना

नगर परिषद झुंझुनूं एवं नगरपालिका बगड़ की मतगणना सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज, शिक्षा संकुल केंद्र, झुंझुनूं में हो रही है।

नगरपालिका चिड़ावा, सुलताना एवं मंड्रेला की मतगणना मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा में चल रही है।

नगरपालिका पिलानी एवं विद्याविहार की मतगणना एम.के. साबू कॉलेज, पिलानी में की जा रही है।

नगरपालिका नवलगढ़ एवं जाखल के लिए मतगणना केंद्र सेठ जी.बी. पोद्दार कॉलेज, नवलगढ़ बनाया गया है।

नगरपालिका बुहाना एवं सिंघाना की मतगणना श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल, बुहाना में हो रही है।

नगरपालिका मुकुंदगढ़ एवं डूंडलोद की मतगणना कनोडिया कॉलेज, मुकुंदगढ़ में जारी है।

नगरपालिका मंडावा एवं बिसाऊ के वोटों की गिनती मंडावा कॉलेज, मंडावा में की जा रही है।

नगरपालिका सूरजगढ़ की मतगणना आर.के.जे. बरासिया कॉलेज, सूरजगढ़ में हो रही है।

नगरपालिका खेतड़ी की मतगणना राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी में चल रही है।

नगरपालिका उदयपुरवाटी के चुनाव की मतगणना राजकीय महाविद्यालय, उदयपुरवाटी में हो रही है।

नगरपालिका मलसीसर की मतगणना राजकीय महाविद्यालय, मलसीसर में की जा रही है।

परिणामों पर टिकी निगाहें

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ ही 19 नगरीय निकायों के प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना शुरू हो गया है। अलग-अलग मतगणना केंद्रों से रुझान और परिणाम सामने आने के साथ चुनावी तस्वीर साफ होती जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...