झुंझुनूं में आज 13 जगह रक्तदान शिविर, जानें पूरी सूची
जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 17 सितंबर 2026 को विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिलेभर में कुल 13 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न ब्लड सेंटरों की टीमें रक्त संग्रह में सहयोग करेंगी।
इन 13 स्थानों पर होंगे रक्तदान शिविर
17 सितंबर को आयोजित होने वाले शिविरों की सूची इस प्रकार है
- जिला अस्पताल, झुंझुनूं
- पीएचसी, बुहाना
- पीएचसी, भीमसर
- ढाका का बास
- बिरला अस्पताल, पिलानी
- सीएचसी, सुलताना
- पीएचसी, उदामांडी
- सीएचसी, सूरजगढ़
- सीएचसी, सिंघाना
- सीएचसी, गुड़ा गोड़जी
- पीएचसी, गोठड़ा
- जिला अस्पताल, नवलगढ़
- उप जिला अस्पताल, मलसीसर
अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को रक्तदान शिविरों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने और शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
रक्तदान से बच सकती है जरूरतमंद की जान
सीएमएचओ ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। इसलिए आमजन को इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए।
जिले में एक ही दिन 13 स्थानों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों के जरिए स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ रक्त की उपलब्धता बनाए रखना है।






