पंचायतीराज जन प्रतिनिधि सम्मेलन आज, CM भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
पंचायतीराज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पंचायतीराज जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम आज जयपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में होगा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन
यह सम्मेलन राज्य सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान–जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहा है।
कार्यक्रम के माध्यम से पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने और जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।






