झुंझुनूं में आज नारी शक्ति सम्मेलन, CM भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
झुंझुनूं, जिले में आज नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय समारोह के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़ा रहेगा।
राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होकर महिलाओं से संवाद करेंगे। जिला स्तर पर कार्यक्रम झुंझुनूं के सूचना केंद्र सभागार में होगा।
राजीविका से जुड़ी महिलाओं की उपलब्धियों पर चर्चा
कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) से जुड़ी महिलाओं की सहभागिता, अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।
इस दौरान महिलाओं की आजीविका, समूहों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों और उनके अनुभवों पर चर्चा होगी। साथ ही महिला सशक्तीकरण से जुड़ी आगामी योजनाओं और गतिविधियों को लेकर भी संवाद किया जाएगा।
महिला सशक्तीकरण की योजनाओं पर रहेगा फोकस
सम्मेलन का उद्देश्य राजीविका से जुड़ी महिलाओं के कार्यों और उपलब्धियों को सामने लाने के साथ महिला सशक्तीकरण से संबंधित आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता और अनुभवों को साझा करते हुए भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।






