झुंझुनूं नगर परिषद में आज चुना जाएगा नया उपाध्यक्ष, निर्वाचन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी

झुंझुनूं। झुंझुनूं नगर परिषद के नए उपाध्यक्ष (उप सभापति) के निर्वाचन के लिए आज, 22 सितंबर 2026 को चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 43 तथा राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 79 के तहत उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी (झुंझुनू) द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है

उपाध्यक्ष का यह पद अनारक्षित (जनरल) श्रेणी के अंतर्गत रखा गया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यसूची एवं समय-सारणी इस प्रकार है:

  • पार्षदों/सदस्यों की बैठक: सुबह 10:00 बजे नगर परिषद कार्यालय में सभी निर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई गई है।
  • नामांकन दाखिल करना: प्रत्याशी अथवा उनके प्रस्तावक सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के मध्य अपना नाम निर्देशन (नामांकन) पत्र जमा करा सकेंगे।
  • नामांकन पत्रों की जांच: प्रातः 11:30 बजे से प्राप्त नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी।
  • नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे।
  • मतदान प्रक्रिया: चुनाव की स्थिति बनने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।
  • मतगणना एवं परिणाम: मतदान समाप्त होते ही तुरंत बाद नगर परिषद कार्यालय में ही मतगणना की जाएगी और विजेता के नाम की घोषणा होगी।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...