झुंझुनूं में 30 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण, एक को नोटिस
झुंझुनूं। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, ब्लॉक-झुंझुनूं की ओर से ई-गवर्नेंस सेवाओं में सुधार और कियोस्कों पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जांच के लिए अगस्त 2026 में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
विभाग की अलग-अलग टीमों ने उपखंड क्षेत्र में कुल 30 ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण किया।
एक कियोस्क धारक को नोटिस
निरीक्षण के दौरान एक ई-मित्र कियोस्क पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कियोस्क धारक को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।
विभाग ने स्पष्ट किया कि ई-मित्र केंद्रों पर निर्धारित शुल्क और विभागीय नियमों की पालना सुनिश्चित करना आवश्यक है।
निर्धारित शुल्क की होगी निगरानी
विभाग के प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि ई-मित्र कियोस्कों पर निर्धारित शुल्क एवं विभागीय नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी कियोस्क पर अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ई-मित्र सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर
औचक निरीक्षण का उद्देश्य ई-मित्र कियोस्कों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही ई-गवर्नेंस सेवाओं में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है। विभाग की ओर से कियोस्क संचालकों को नियमों के अनुसार सेवाएं देने और निर्धारित शुल्क ही लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं।






