निकाय चुनाव 2026: भगवत सिंह झुंझुनूं के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
झुंझुनूं, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर झुंझुनूं में चुनावी निगरानी व्यवस्था के तहत अतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) भगवत सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए यह नियुक्ति की गई है।
डॉ. विजयपाल कस्वा होंगे लाइजनिंग ऑफिसर
चुनाव पर्यवेक्षक के साथ समन्वय के लिए उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. विजयपाल कस्वा को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
वे चुनाव पर्यवेक्षक और जिला प्रशासन के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे।
निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच नियुक्ति
झुंझुनूं जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। चुनाव पर्यवेक्षक की नियुक्ति के साथ अब चुनावी प्रक्रिया की निगरानी और व्यवस्थाओं के समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दायित्वों के अनुरूप व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।






