वृद्धजन दिवस पर झुंझुनूं में आज कार्यक्रम, 19 वरिष्ठ नागरिक होंगे सम्मानित
झुंझुनूं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को शाम 6 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सूचना केंद्र सभागार में किया जाएगा। इसमें जिले के वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे सीधा संवाद
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री वीसी के जरिए कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों से सीधा संवाद भी करेंगे।
19 वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान
उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के 19 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।






