झुंझुनूं में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी
झुंझुनूं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार, 14 अगस्त को झुंझुनूं के स्काउट गाइड परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे आयोजित होगा।
संगोष्ठी का उद्देश्य वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान हुए विस्थापन, संघर्ष और अपनों से बिछड़ने की पीड़ा को स्मरण करना है। साथ ही विभाजन की त्रासदी से जुड़े अनुभवों और घटनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में नगर विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगोष्ठी में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन के दौर की घटनाओं और उससे प्रभावित लोगों की पीड़ा को याद करते हुए नई पीढ़ी को उस इतिहास से अवगत कराने पर जोर दिया जाएगा।






