चिड़ावा एमसीएचएन (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ एंड न्यूट्रिशन) दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने गुरुवार को उप जिला अस्पताल चिड़ावा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, विशेष रूप से उच्च जोखिम गर्भवती (एचआरपी) महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

लेबर रूम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डॉ. गुर्जर ने लेबर रूम का दौरा कर साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं, प्रसव संबंधी उपकरणों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं के भंडारण तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एचआरपी महिलाओं को बेहतर सेवाएं देने पर जोर

सीएमएचओ ने कहा कि प्रत्येक उच्च जोखिम गर्भवती (एचआरपी) महिला को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...